QS Asia University Rankings 2024 : आईआईटी बॉम्बे कॉलेज टॉप पर, एशिया में 40वां स्थान

iit mumbai

QS Asia University Rankings 2024 : क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा 2024 विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग एशिया जारी हो गई है। इस रैंकिंग में 148 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं वहीं इस सूची में चीन के 133 विश्वविद्यालय को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही टॉप 100 एशियाई विश्वविद्यालयों में 07 भारतीय शामिल विश्वविद्यालय हैं। सबसे अधिक 37 नई एंट्री भारत से शामिल हुई हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे 40वां स्थान और भारत में टॉप किया है।

क्यूएस रैंकिंग के टॉप कॉलेज

बुधवार को घोषित रैंकिंग के अनुसार, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी शीर्ष पांच स्थानों पर क्रमशः हैं। जबकि भारत अब 148 विशिष्ट विश्वविद्यालयों के साथ “सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाली उच्च शिक्षा प्रणाली” है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 अधिक है। इसके बाद 133वें स्थान के साथ चीन और 96वें स्थान के साथ जापान का स्थान है। म्यांमार, कंबोडिया और नेपाल पहली बार रैंकिंग में शामिल हुए हैं।

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी दिल्ली 46वें, आईआईटी मद्रास 53वें, आईआईएससी 52वें और आईआईटी खड़गपुर 61वें स्थान पर है। आईआईटी बॉम्बे ने शैक्षणिक प्रतिष्ठा (83.5) और नियोक्ता प्रतिष्ठा (96) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 में से 67.2 का समग्र स्कोर प्राप्त किया। इसने अन्य संकेतकों के अलावा संकाय-छात्र अनुपात (14.8), पीएचडी वाले कर्मचारी (100), और प्रति संकाय पेपर (95.7) में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews