Railway Recruitment: रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती, 2400 से अधिक पद खाली, 15 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम 

रेलवे ने 2424 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त तक जारी रहेगी। 12वीं उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
railway recruitment

Railway Recruitment 2024: सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। रिक्त पदों की संख्या 2424 है। मुंबई, क्लस्टर भुसावल, पुणे, सोलापूर और नागपुर में पेंटर, टेलर, कार्पेंटर, मैकेनिक डीजल, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, लैब असिस्टेंट, कंप्युटर ऑपरेटर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस मात्र 100 रुपये है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड में 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही नेशनल काउन्सिल द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो 12वीं और आईटीआई में प्राप्त किए अंकों पर आधारित होगा। फिटनेस का मानक भी तय किया गया है। दस्तावेज वेरीफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों का मेडिकल सर्टिफिकेट भी चेक किया जाएगा। नियुक्ति के बाद 7,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेन्ड मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आरआरसी के ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
  • “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपने अकाउंट को लॉग इन करें।
  • सारी जानकारी आवेदन पत्र में सही-सही भरें।
  • सही साइज़ और फॉर्मेट में दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews