रेलवे में निकली टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती, 9000 से अधिक पद रिक्त, जानें पात्रता और नियम

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024: रेलवे ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी है। कुल 9000 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। आवेदन मार्च से अप्रैल तक होंगे। हालांकि अभी तक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। फरवरी में भर्ती से संबंधित डीटेल नोटिफिकेशन जारी होगा। अक्टूबर और दिसंबर में परीक्षा का आयोजन होगा। आरआरबी ने रेलवे भर्ती परीक्षाओं के लिए एनुअल कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

Annual Calendar 2024
एनुअल कैलेंडर 2024

योग्यता और आयु सीमा

रेलवे टेक्नीशियन पदों पर दसवीं पास, एसएसएलसी और आईटीआई सर्टिफिकेशन वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में आयोजित सीबीटी परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। सीबीटी स्टेज 1 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही सीबीटी स्टेज 2 परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को ही अगले स्टेज के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

railway recruitment
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती नोटिस

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन/पीडब्ल्यूडी/ महिला/ट्रांसजेंडर/माइनॉरिटी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। एप्लीकेशन पोर्टल खोलते ही आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन में दिए गए भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • Apply Online के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें ।
  • फोटो दस्तावेज़ और हस्ताक्षर अपलोड करें। एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक और फीस का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews