रेलवे ने निकाली 2258 पदों पर भर्ती, ITI वालों के लिए सुनहरा मौका, 100 रुपये फीस, आवेदन शुरू, यहाँ जानें डिटेल 

रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा होगा। 2200 से अधिक पद रिक्त हैं। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
railway recruitment 2025

रेलवे भर्ती सेल ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनईआर वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 23 फरवरी और ईसीआर वैकेंसी के लिए 14 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2258 है। जिसमें से एनईअए के लिए 1104 और ईसीआर के लिए 1154 पद खाली हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन  पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है आवेदन? (RRC Vacancy)

अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ दसवीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ उनके  संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट आईटीआई और दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 10वीं और आईटीआई दोनों को समान वैटेज दिया जाएगा।

एप्लीकेशन के लिए लिंक

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

आधिकारिक अधिसूचना


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews