
रेलवे भर्ती 2025
नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrcpryj.org/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन प्रोसेस अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।
फॉर्म भरने के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1763 है। प्रयागराज डिवीजन में कुल 703, झांसी डिविजन में 497, हेड क्वार्टर/एनसीआर/प्रयागराज में 32, वर्कशॉप झांसी में 235 और आगरा डिवीजन में 296 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी अप्लाई करने से पहले होनी चाहिए। आवेदकों के पास वैलिड पर्सनल ईमेल आईडी होना अनिवार्य है।
कौन भर सकता है फॉर्म? (RRC NCR Vacancy)
- निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है।
- एसटी/एससी को 5 वर्ष और ओबीसी कैंडिडेट को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
- 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- ऐसे उम्मीदवार जिनका दसवीं या आईटीआई रिजल्ट 16 सितंबर 2025 तक नहीं जारी हुआ है। वे आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा होल्डर भी अप्रेंटिस के लिए फॉर्म नहीं भर सकते।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कक्षा दसवीं और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज तैयार की जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उन्हें मंथली स्टाइपेंड भी मिलता रहेगा।

