सरकारी नौकरी 2025: रेलवे ने निकाली 5810 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर से आवेदन शुरू 

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 5500 से अधिक पद रिक्त हैं। एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। इससे पहले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया, पात्रता, फीस और अन्य जानकारी होनी चाहिए। 
railway recruitment 2025

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती (Railway Recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 21 अक्टूबर यानि आज से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 है। करेक्शन पोर्टल 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक खुला रहेगा। एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। स्क्राइब की जानकारी पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स 3 से 7 दिसंबर तक दर्ज कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या 5810 है। जिसमें से कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 161, स्टेशन मास्टर के लिए 615, गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए 346, जूनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए 921, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 338 और ट्रैफिक असिस्टेंट के लिए 59 पद खाली हैं।

उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी गई है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र भर सकता है। उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान पहले चरण यानि सीबीटी-1 मवं शामिल होने के लिए करना होगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और अल्पसंख्यक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा। 

कौन भर सकता है? (RRB NTPC 2025)

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है।  ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष, एससी/एससी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर पर इंग्लिश/हिन्दी टाइपिंग प्रोफिशिएंसी अनिवार्य होगा।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में सीबीटी-1 होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवार को सीबीटी- 2 में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद सीबीएटी/ स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी एक की अवधि 90 मिनट होगी। जनरल अवेयरनेस से संबंधित 40, गणित से 30 और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या कुल 100 होगी।

कितना होगा वेतन?

गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों का इनिशियल पे प्रतिमाह 29200 रुपये होगा।  चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर और स्टेशन मास्टर के लिए इनिशियल पे 35400 रुपये होगा। ट्रैफिक असिस्टेंट का इनिशियल पे 2500 रुपये होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/  पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 06/2025 NTPC-G के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। फिर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करके रख सकते हैं। इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews