ITI Trade Instrutor Recruitment: आईटीआई ट्रेड इंस्ट्रक्टर के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख

ITI Trade Instrutor Recruitment

ITI Trade Instrutor Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की तरफ से आईटीआई ट्रेड इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरु होने वाली है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत 20 अक्टूबर 2023 से होगी, जबकि आवेदन के लिए अंतिम तारीख 3 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 1279

ये उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

बीटीएससी की तरफ से ट्रेड इंस्पेक्टर के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरु की गई है। इस बार ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास स्टेट काउंसिल फॉर टेक्निकल एंड वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) का प्रमाण पत्र है।

आवेदन शुल्क   

बीटीएससी की तरफ से शुरु किए गए आईटीआई ट्रेड इंस्पेक्टर के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews