DTU Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

JOB recruitment

DTU Recruitment 2024: प्रोफेसर बनने का ख्वाब देखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 14 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 158

विषयों का विवरण

  • डिजाइन- 6 पद
  • एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग- 10 पद
  • इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- 13 पद
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग- 5 पद
  • इकोनॉमिक्स- 4 पद
  • मैनेजमेंट- 27 पद
  • बायो टेक्नोलॉजी- 9 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 34 पद
  • कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग- 50 पद

शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री साथ ही संबंधित विषय में पीएचडी या फिर यूजीसी नेट की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और पिछड़ा श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क के भुगतान के लिए छूट प्रदान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर देख लें।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews