REET 2024 Application Form : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 जनवरी 2025 से पहले करें आवेदन, जानें पात्रता

रीट एक राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है जो राजस्थान के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और अपर प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए हर वर्ष आयोजित की जाती है। यह परीक्षा दो लेवल में होती हैं, लेवल 1 में कक्षा 1 से 5 तक ही बच्चों को पढ़ाया जा सकता हैं, अगर आप बड़े बच्चों को जैसे कक्षा 6 से 8 तक पढ़ना चाहते है तो लेवल 2 के लिए आवेदन कर सकते है।
reet 2024

REET 2024 Online Application Form : राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का (Rajasthan Government Jobs 2024) सुनहरा मौका है। राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 एवं लेवल 2 के लिए आवेदन प्रोसेस आज 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 15 जनवरी 2025 है। इस भर्ती परीक्षा का पेपर 27 फरवरी 2025 को आयोजित किया जायेगा। वहीं 19 फरवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल reet2024.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग के अनुसार एक से अधिक पदों के लिए योग्यता और पात्रता होने पर अभ्यर्थी को प्रत्येक पद के लिए अलग अलग आवेदन करना होगा।

शैक्षिक योग्यता

  • इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होने के साथ ही न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन/ बीएलएड/ शिक्षा (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना आवश्यक है वहीं लेवल 1 परीक्षा पास भी होना चाहिए।
  • वहीं लेवल 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवार ने स्नातक डिग्री / मास्टर डिग्री के साथ बीएड/ 10+2 के साथ चार वर्षीय B.El.Ed / B.A.Ed / B.SC.Ed आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इन सबके साथ उम्मीदवार ने लेवल 2 परीक्षा पास की हो।

आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है, क्योंकि नियमनुसार अन्य किसी भी माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित फीस जमा करनी होगी। नहीं तो बिना फीस के भरे गए आवेदन स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे एप्लीकेशन फॉर्म स्वयं ही नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके भर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार अगर एक ही पेपर के लिए आवेदन करता है तब उसको आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये का पेमेंट करना होगा। उम्मीदवार अगर दोनों ही परीक्षा के लिए आवेदन करता है तब उसको 750 रुपये का पेमेंट जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एप्लीकेशन फॉर्म के विकल्प पर पर जाए।अब उम्मीदवार एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर मांगी गई सही सही जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान शुल्क का भी भुगतान किया जाएगा।
  • आवेदन की पूरी प्रक्रिया होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews