आईआईटी दिल्ली में पीएचडी और एमएस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

iit delhi

IIT Delhi : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) के लिए पीएचडी और एमएस (आर) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमित पीएचडी विद्वानों को संस्थान फैलोशिप प्राप्त होगी। जिन डिपाट्मेंट्स में सीटें रिक्त हैं, उनमें अप्लाइड मैकेनिक्स, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड बायाटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनयिरिंग, केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, अप्लायड मैकेनिक्स, बायोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी, डिजाइन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और ह्युमैनिटीज एंड सोशल साइंस शामिल हैं।

योग्यता

पीएचडी कार्यक्रमों में योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इंटरव्यू डिपार्टमेंट, सेंटर, सेंटर रिसर्च कमिटी और स्कूल रिसर्च कमेटी आयोजित करेगी। उम्मीदवारों की छंटनी के लिए डीआरसी, सीआरसी और एसआरसी लिखित परीक्षा का भी आयोजन का निर्णय ले सकती हैं। अन्य योग्यताओं के बारे में आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट देखनी होगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews