
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप-डी यानि लेवल-1 भर्ती (RRB Group D Recruitment 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक 9 जुलाई को एक्टिव होगा। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।
रिजेक्ट किये गए आवेदन के लिए कारण भी बताया जाएगा। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर पाएंगे। संबंधित ईमेल और एसएमएस आवेदन के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
आधिकारिक नोटिस में रेलवे ने स्पष्ट किया है कि पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट ध्यान पूर्वक तैयार की गई है। आरआरबी ने अपात्र और रिजेक्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए खेद भी व्यक्त किया है। उम्मीदवारी प्रोविजनल है। कोई भी विसंगतियां या गलत रिकॉर्ड या डेटा मिलने पर तो भर्ती प्रक्रिया के किसी भी स्टेज में रद्द कर दिया जा सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आरआरबी की किसी भी क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) विजिट करने की सलाह दी जाती है।
ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाएं।
- CEN 09/2025 RRB लेवल-1 एप्लिकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति नजर आएगी।
- इसे अच्छे से चेक करें। अब इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
22 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। कुल 22,195 पदों पर भर्ती होने वाली है। प्वाइंट्समैन के लिए 5053, असिस्टेंट ट्रैक मशीन के लिए 597, असिस्टेंट ब्रिज के लिए 600, ट्रैक मेंटेनर ग्रेट 4 के लिए 11032, असिस्टेंट पी-वे के लिए 300, असिस्टेंट सी एंड ब्लू के लिए 1000, असिस्टेंट टीआरडी के लिए 800, असिस्टेंट एस एंड टी के लिए 1509, असिस्टेंट लोको शेड इलेक्ट्रिकल के लिए 200, असिस्टेंट ऑपरेशंस इलेक्ट्रिकल के लिए 604 , सिस्टेंट टीएल एंड एसी के लिए 600 पद खाली हैं।

