3 अगस्त से RRB ग्रुप-D परीक्षा 2026 शुरू, गाइडलाइंस जारी, जानें ड्रेस कोड, जरूरी दस्तावेज, टाइमिंग और नियम

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 3 से लेकर 25 अगस्त तक जारी रहेगी। प्रवेश पत्र के लिए लिंक भी एक्टिव है। महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी हो चुके हैं। आइए जानें उम्मीदवार क्या करें और क्या नहीं?
rrb section controller exam

AI Generated Image

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी यानी लेवल-1 भर्ती परीक्षा (RRB Group D Exam 2026) का आयोजन देशभर की विभिन्न शहरों में 3 से लेकर 25 अगस्त तक करने वाला है। शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा 21 अगस्त को ही खत्म होने वाली थी। शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र के लिए लिंक भी सक्रिय हो चुका है। ध्यान रखें की परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप और चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

रेलवे ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। जिसका पालन सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन करना होगा। एग्जाम पैटर्न को बेहतर तरीके से समझने के लिए उम्मीदवार मॉक टेस्ट मॉक टेस्ट को ज्वाइन कर सकते हैं। परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। तारीख, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। इसलिए इसे अच्छे से चेक करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें की प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

समय का रखें ख्याल 

पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। सुबह 8:30 बजे ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं उम्मीदवार सुबह 7:30 से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट कर सकते हैं। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे शुरू होगी, 12:15 बजे ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11:15 बजे है। तीसरी शिफ्ट दोपहर 4:30 बजे से  शुरू होगी, 30 मिनट गेट बंद कर दिए जाएंगे। दोपहर 3:00 बजे रिपोर्टिंग का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

ये दस्तावेज जरूरी 

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य होंगे। इस सूची में सूची में ई-कॉल लेटर, कलर साइज पासपोर्ट (एडमिट कार्ड के समान), मूल वैध फोटो आईडी कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसलिए आधार कार्ड की जरूरत भी पड़ेगी। उम्मीदवारों को कम से कम दो मूल और अवैध फोटो आईडी कार्ड (जैसे की वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि) लाना होगा।

ड्रेस कोड जानें 

उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहने की सलाह दी जाती है। हथेली या पैरों पर मेहंदी न लगाने की सलाह दी गई है, वरना बायोमेट्रिक कैप्चर करने में परेशानी हो सकती है। एडमिट कार्ड में अनुमति के बिना धातु से बनी वस्तुओं को भी धारण न करें। सामान्य जूते या सैंडल पहनें। टोपी और बेल्ट भी धारण न करें।  एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें।

किन चीजों पर प्रतिबंध होगा?

परीक्षा हॉल में के अंदर किसी भी प्रतिबंध चीजों को वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन, घड़ी, पेजर, इयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, हेल्थ बैंड समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन डिवाइस पर प्रतिबंध होगा। पेन, पेपर, पेंसिल, इरेज़र, स्केल, राइटिंग पैड, किताब, हैंडबैग, बेल्ट, कैमरा, पानी की बोतल और खाने पीने की चीजों पर प्रतिबंध होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान ही पेन और रफ शीट प्रदान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews