RRB NTPC CBT 2 के रिजल्ट हुए घोषित, लेवल 5 और लेवल 2 के परिणाम ऐसे करें चेक, जानें डीटेल

RRB NTPC CBT 2 के रिजल्ट हुए घोषित, लेवल 5 और लेवल 2 के परिणाम ऐसे करें चेक, जानें डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी कंप्युटर बेस्ड टेस्ट 2 (RRB NTPC CBT 2 Results) के परिणामों की घोषणा आज कर दी है। अलग-अलग जॉन के वेबसाईट पर लेवल 2 और लेवल 5 के रिजल्ट का ऐलान हो चुका है। चेन्नई, चंडीगढ़, कोलकाता और अहमदाबाद जॉन के वेबसाईट रिजल्ट्स अपडेट हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी कंप्युटर बेस्ड टेस्ट 2 का हिस्सा बने थे वो रेलवे भर्ती बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Samsung Galaxy A23 और Galaxy A04 जल्द आ रहे हैं मचाने धूम, फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा, जानें

परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 17 जुलाई 2022 को हुआ था, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिन भी उम्मीदवारों का रॉल नंबर दिए गए लिस्ट में शामिल होगा वो कंप्युटर बेस्ड टायपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों अपनी इच्छा के अनुसार हिन्दी और इंग्लिश दोनों में किसी एक भाषा का चयन करते हैं। जिन्होनें भाषा का चयन नहीं किया था, उसका टायपिंग टेस्ट इंग्लिश में होगा।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले जॉन के हिसाब से आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाएं।
  • फिर रिजल्ट के लिंक “रिजल्ट फॉर सीबीटी 2” पर क्लिक करें।
  • अब लेवल 5 के रिजल्ट को डाउनलोड करें।
  • एक नया पेज खुलेगा उसमें अपना रॉल नंबर चेक करें।
  • लिंक: https://www.rrbahmedabad.gov.in/
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews