RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? नोट कर लें तारीख, जानें टाई-ब्रेकिंग नियम 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल स्टेज-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित हो सकता है। संभावित तारीख सामने आ चुकी है। इसमें चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 में शामिल हो पाएंगे। आइए जानें कैसे स्कोर चेक कर सकते हैं?
RRB NTPC UG 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 का परिणाम (RRB NTPC Result) जल्द ही घोषित कर सकता है। हालाँकि अब तक रिजल्ट को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है मिड-अगस्त यानि 15 से 25 अगस्त के बीच कभी स्कोरकार्ड जारी हो सकता है। इसके लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवार आरआरबी के अलग-अलग क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर पाएंगे।

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नम्बर, रजिस्ट्रेशन नम्बर, प्रो-रेटेड स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी उपलब्ध रहेगी। अगले चरण में शामिल होने के लिए कट-ऑफ अंक लाना अनिवार्य होगा, जो उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई, वैकेंसी इत्यादि पर निर्भर करती है। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 5 से 24 जून तक हुआ था। चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।

आरआरबी एनटीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 8113 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति गुड्स ट्रेन मैनेजर, कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट और स्टेशन मास्टर पदों पर होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbbhopal.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट का पीडीएफ पेज खुलेगा। यहाँ रोल नम्बर चेक करें।
  • Ctrl+F का इस्तेमाल करके डायरेक्ट अपना रोल नम्बर देख सकते हैं।
  • स्कोर चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के सन्दर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

ऐसे तैयार होगा रिजल्ट

आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के लिए नॉर्मलाइजेशन मेथड का इस्तेमाल करेगा। ताकि अलग-अलग शिफ्टों के डिफिकल्टी लेवल को बैलेंस किया जा सके। उम्मीदवारों के रॉ  स्कोर को नॉर्मलाइज्ड कोड बदला जाएगा। वहीं यदि किसी उम्मीदवार का स्कोर एक होता हैसबसे पहले कैंडिडेट के उम्र को देखा जाएगा। अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।  यदि उम्र भी एक होती है, तो टाई ब्रेकिंग के लिए उम्मीदवारों के नाम के वर्णमाला का इस्तेमाल किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews