7 अगस्त से RRB NTPC यूजी परीक्षा, उम्मीदवार क्या करें और क्या नहीं? जरूरी गाइडलाइंस जारी 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को नियमों का पालन करना होगा। एडमिट कार्ड भी उपलब्ध हो चुके हैं। आइए जानें किन बातो का ख्याल रखें? 
RRB NTPC 2025

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है। एग्जाम 9 सितंबर को खत्म होंगे। एग्जाम सिटी स्लिप 14 अगस्त तक के लिए जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट rrbbhopal.gov.in पर उपलब्ध हो चुके हैं। इस साल 63 लाख से अधिक कैंडीडेट्स ने आवेदन किया है। एग्जाम के दिन कुछ गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल परीक्षा (RRB NTPC  UG Exam) के तहत 3445 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी- 2, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। एग्जाम हॉल में बिना प्रवेश पत्र एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवार इसमें कोई बदलाव न करें। भविष्य के संदर्भ में भी इसे सुरक्षित रखें।

इन बातों का रखें ख्याल

  • एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों का सख्त पालन करें।
  • आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, फोटो कैप्चर, दस्तावेज वेरिफिकेशन जैसी गतिविधियों को पूरा जरूर करें।
  • सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। 30 मिनट पहले उपस्थित होने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।
  • प्रवेश पत्र के साथ वैलिड फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जा सकते हैं।

न करें ये गलती 

प्रतिबंधित चीजों को ले जाने की गलती न करें। मोबाइल फोन, पेजर, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट,  मैटेलिक आइटम, बेल्ट, चूड़ी, ब्रेसलेट, किताब, कॉपी, पेन, पेंसिल इत्यादि चीजों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हाथों में मेहंदी भी न लगायें। वरना बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान परेशानी हो सकती है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 पैटर्न 

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट 12:45 बजे और तीसरी शाम 4:30 बजे शुरू होगी।  30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। सीबीटी-1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। जनरल अवेयरनेस के 40 प्रश्न शामिल होंगे। मैथमेटिक्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर /3 अंक की कटौती की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews