RRB पैरामेडिकल परीक्षा पर 2 बड़ी अपडेट, एडमिट कार्ड जारी, मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव

आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव हो चुका है। 
RRB Paramedical Exam 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा (RRB Paramedical Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि http://rrbbhopal.gov.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

पैरामेडिकल के विभिन्न पदों भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11, 12 और 13 मार्च को होने वाला है। परीक्षा से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। वहीं ई-कॉल लेटर चार दिन पहले उपलब्ध होंगे। इसमें उम्मीदवार, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य जानकारी मौजूद होती है। इसके बिना कैंडीडेट्स को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN 03/2025 पैरामेडिकल परीक्षा एडमिटकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें। डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव 

आरआरबी ने पैरामेडिकल परीक्षा के लिए स्टैटिक मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया है। इसे परीक्षा के अनुसार डिजाइन किया गया है। उम्मीदवारों को इसके जरिए परीक्षा पैटर्न का पता चलेगा। एग्जाम के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत भी नहीं पड़ेगा।

परीक्षा का पैटर्न 

पैरामेडिकल चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा का होगा। दूसरा चरण दस्तावेज सत्यापन और तीसरा मेडिकल परीक्षण का होगा। लिखित परीक्षा नें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प मिलेंगे, जिसमें से एक सही होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। उम्मीदवार “सेव एंड नेक्स्ट” बटन पर क्लिक करके अपने उत्तर को सेव कर पाएंगे। परीक्षा विभिन्न माध्यमों में आयोजित की जाएगी। आवेदन के दौरान चुने गए भाषा को उम्मीदवार सेलेक्ट कर सकते हैं।

मॉक टेस्ट लिंक के लिए क्लिक करें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews