बड़ी अपडेट, RRB RPF सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 4527 उम्मीदवार चयनित, कट-ऑफ जारी, ऐसे करें चेक, जानें डिटेल

आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। कुछ दिनों में स्कोरकार्ड उपलब्ध होगा। 400 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। अगला चरण फिजिकल टेस्ट का है। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
RRB RPF SI Result 2024

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित (RRB RPF SI 2024 Result) कर दिया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में अपलोड हुआ है, जिसे उम्मीदवारों आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण या शारीरिक मापन परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है।

फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सरत्यापन के लिए कुल 4527 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 6 मार्च 2025 को आरआरबी पोर्टल पर उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोर कार्ड उपलब्ध होंगे। जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड किया जा सकता है। पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं।

कितना है कट-ऑफ?

  • जनरल (पुरुष)- 75.96054
  • ओबीसी (पुरुष)- 73.71054
  • एससी (पुरुष)- 68.99502
  • एसटी (पुरुष)- 67.27301
  • ईडब्ल्यूएस (पुरुष)- 72.72547
  • जनरल (महिला )-69.18114
  • ओबीसी (महिला)- 70.94694
  • एससी (महिला)- 67.77992
  • एसटी (महिला )-62.43095
  • ईडब्ल्यूएस (महिला)-71.11401

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट (जैसे कि www.rrbcdg.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज “CEN RPF 01/2024-सब इंस्पेक्टर” के रिजल्ट और कट ऑफ स्कोर के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट/कट-ऑफ का पीडीएफ खुलेगा।
  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 2 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। कुल 452 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 384 और महिला उम्मीदवारों के लिए 68 पद खाली हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews