सरकारी नौकरी: SAIL ने निकाली 124 पदों पर भर्ती, 5 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सेल ने 100 से अधिक पदों के लिए एप्लिकेशन पोर्टल जल्द ही एक्टिव होगा। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, फीस और वेतन की जानकारी दी गई है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं? 
SAIL Recruitment 2025

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती (SAIL Recruitment 2025) निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिक आर मेटालर्जी जैसे क्षेत्रों में होगी। आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होने वाली है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.sail.co.in/ या sailcareers.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिसूचना भी सेल द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 है।

सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और दस्तावेजों के फॉर्मेट और साइज का भी खास ख्याल रखना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन को 300 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/ एटीएम के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।

कितनी है वैकेंसी? (SAIL Vacancy)

रिक्त पदों की संख्या कुल 124 है। केमिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में पांच, सिविल में 14, कंप्यूटर में चार, इलेक्ट्रिकल में 44, इंस्ट्रूमेंटेशन में 7, मैकेनिकल में 30 और मेटालर्जी में 20 पद खाली हैं। जनरल के लिए 35, ईडब्ल्यूएस के लिए 18, ओबीसी के लिए 31, एससी के लिए 22 और एसटी के लिए 18  पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 65% अंक के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री (बीई/बीटेक) होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा 5 दिसंबर 2025 तक अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लेकिन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में जनवरी 2026 या फरवरी 2026 में देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित हो सकती है। एग्जाम कुल 200 अंक का होगा। जिसमें दो भाग शामिल होंगे। एक भाग में डोमेन नॉलेज टेस्ट और दूसरे में एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। डोमेन नॉलेज टेस्ट के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा, यह कुल 100 अंक का होगा। एप्टीट्यूड टेस्ट 80 मिनट का होगा, यह भी 100 अंक का होगा।

चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियुक्ति के बाद 50,000 रुपये बेसिक पे मिलेगा। वहीं पे स्केल 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक हो सकता है। 1 साल की ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को 60, 000 से लेकर 1,80,000 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews