सरकारी नौकरी: ITI और डिप्लोमा वालों के लिए सुनहरा मौका, 861 पदों पर निकली भर्ती, 11 सितंबर तक करें Apply, जानें डिटेल 

टीएनपीएससी सीटीएस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 850 से अधिक पद रिक्त हैं।
HPSC PGT Vacancy

Sarkari Naukari 2024: तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन ने डिप्लोमा/आईटीआई वालों के लिए बंपर भर्ती निकली है। कम्बाइन्ड टेक्निकल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रिक्त पदों की संख्या 861 है। विभिन्न विभागों में स्पेशल ओवरशियर, एमवीआई, असिस्टेंट टेस्टर, टेक्निकल असिस्टेंट, सर्वेयर समेत कई पदों पर नियुक्ति होगी।

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 15 सितंबर से 17 सितंबर तक खुला रहेगा। कैंडीडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार या बदलाव कर पाएंगे।

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए। कैंडीडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 1 जुलाई 2024 तक 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

टीएनपीएससी सीटीएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए 100 रुपये एग्जामिनेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। विशेष कैटेगरी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। नेट बैंकिंग। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.tnpscexams.in पर जाएं।
  • होमपेज पर TNPSC CTS Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” के टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आवेदन पत्र को भरना शुरू करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

आधिकारिक अधिसूचना- 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews