Sarkari Naukari: एनपीसीआईएल ने निकाली सहायक पदों पर भर्ती, 58 पद रिक्त, 5 जून से आवेदन शुरू, 100 रुपये फीस, जानें डिटेल 

एनपीसीआईएल ने ग्रेजुएट के लिए 50 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
government jobs

Sarkari Naukari, NPCIL Recruitment 2024: न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सहायक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 5 जून यानी आज से शुरू हो चुकी है योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 58 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें से सहायक ग्रेड 1 (म.स) के लिए 29, सहायक ग्रेड 1 (वित्त एवं लेखा) के लिए 17 और सहायक ग्रेड 1 (सं एवं सा प्रा) के लिए 12 पद रिक्त हैं। एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है।

योग्यता और आयु सीमा

किसी भी क्षेत्र में 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैच्लर डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष और एक्स सर्विसमैन को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। एमपीसीआईएल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।  सीमा में छूट देने के बाद भी कैंडिडेट की उम्र 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइप राइटिंग टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा।  लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी स्टेज 1 प्रारंभिक परीक्षा और स्टेज 2 एडवांस परीक्षा है। उम्मीदवारों की नियुक्ति एनपीसीआईएल हेडक्वार्टर मुंबई में होगी। नियुक्ति के बाद लेवल 4 के तहत 25500 का वेतन मिलेगा। साथ में 12750 रुपए DA का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनपीसीआईएल के ऑफिशियल वेबसाइट https://npcilcareers.co.in/ पर जाएं ‌।
  • होम पेज पर “कैरियर” के ऑप्शन पर क्लिक करें।सहायक भर्ती  नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर आवेदन पत्र को भारी।
  • नाम जन्म तिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, एक्सपीरियंस, पर्सनल डीटेल्स, सिग्नेचर और फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें ।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews