Sarkari Naukari: भारतीय सेना पैदल स्कूल में निकली 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्ती, जाने डीटेल

Sarkari Naukari: भारतीय सेना पैदल स्कूल में निकली 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्ती, जाने डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय सेना पैदल स्कूल (Indian Army Infantry School) जल्द ही कई पदों भर्ती शुरू करने वाली है। उम्मीदवारों की भर्ती Draughtsman, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, सिविलियन मोटर ड्राइवर, ट्रैन्ज़्लैटर, कुक, और बार्बर के पद पर होगी। म्हो स्टेशन और बेलगाँव में नियुक्ति की जाएगी। जहां म्हो स्टेशन में 63 वैकेंसी है तो वहीं बेलगाँव में कुल वैकेंसी की संख्या 26 है। आवेदन जल्द ही शुरू होंगे और उम्मीदवार 25 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… भारत सरकार ने दी 5G Spectrum की नीलामी को मंजूरी, जल्द शुरू होगी 5G सुविधा, 4G से 10 गुना होगा तेज

योग्यता

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, लोअर डिवीजन क्लर्क, ट्रैन्ज़्लैटर के पद पर बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आर्टिस्ट, Draughtsman, बार्बर और कुक के पद पर दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

पात्रता

लोअर डिवीजन क्लर्क, ट्रैन्ज़्लैटर, बार्बर, कुक और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल है। सिविलियन मोटर ड्राइवर, आर्टिस्ट और Draughtsman पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 साल है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews