SBI Recruitment 2022 : असिस्टेंट मैनेजर चाहिए, जानिए योग्यता और लास्ट डेट

SBI Recruitment 2022 : असिस्टेंट मैनेजर चाहिए, जानिए योग्यता और लास्ट डेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर के लिए भर्ती (SBI Recruitment 2022) का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो SBI में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। भर्ती प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर असिस्टेंट मैनेजर के 48 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है।  नोटिफिकेशन ने हिसाब से ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 20 मार्च संभावित है , निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदकों को 5 मार्च से परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी होना शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें – यदि जॉब ढूंढने में हो रही है परेशानी ? जाने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौकरी ना मिलने के क्या होते हैं कारण और क्या हैं उपाय ?

इन पदों पर निकली भर्ती

असिस्टेंट मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी) – 15 पद

असिस्टेंट मैनेजर ( राउटिंग एंड स्विचिंग) – 33 पद

निर्धारित शैक्षणिक योग्यता

SBI के नोटिफिकेशन के हिसाब से आवेदक के पास किसी भी विषय में प्रथम श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु  अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – पंचायत सचिव के दो ठिकानों पर EOW का छापा, बेहिसाब संपत्ति मिली

ये है आवेदन शुल्क 

सामान्य/ ओबीसी/ईडब्ल्यूएस आवेदकों के लिए शुल्क 750  एससी/एसटी/ और दिव्यांग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

 ये है चयन प्रक्रिया 

निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदकों का चाय नलिखित परीक्षा और इंटरब्यू के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन 

आवेदक को सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।  यहाँ करियर सेक्शन में जाएँ , आवेदक को लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में जॉब से सम्बंधित नोटिफिकेशन मिलेगा।  यहाँ पर  Recruitment of Specialist Cadre Officers  क्लिक करना है।  इसे क्लिक करते ही पूरी डिटेल सामने आ जाएगी और आवेदक अप्लाई कर सकता है।

ये भी पढ़ें – दबंगों से परेशान एक फौजी का दर्द “पान सिंह तोमर बनने पर मजबूर कर रहा सिस्टम “

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews