सरकारी नौकरी: SBI ने निकाली 151 पदों पर भर्ती, 23 जनवरी तक करें आवेदन, जान लें पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस 

एसबीआई ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लीकेशन पोर्टल 23 जनवरी तक खुला रहेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं।
SBI Recruitment 2025

SBI Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार  23 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 151 है। जिसमें से 150 पर ट्रेंड फाइनेंस ऑफिसर (एमएमजीएस-3) और एक पद डिप्टी मैनेजर के लिए खाली है। जनरल के लिए कुल 63, ईडब्ल्यूएस के लिए 15, ओबीसी के लिए 38, एसटी के लिए 11 और एससी के लिए 14 पद खाली रिजर्व किए गए हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है

कौन कर सकता है आवेदन? (SBI SO Recruitment)

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार, जिनके पास आईआईबीएफ द्वारा द्वारा प्राप्त फॉरेक्स में सर्टिफिकेट हो वे आवेदन कर सकते हैं। वहीं डिप्टी मैनेजर के पद पर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 60% अंकों के साथ इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री (मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री विशेष) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। वहीं डिप्टी मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु सीमा 27 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है।

आवेदन शुल्क (Bank Jobs)

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.bank.sbi पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews