SBI में नौकरी का मौका, निकली बंपर भर्ती, 29 हजार से अधिक पद रिक्त, 30 जून तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता, फीस और चयन प्रक्रिया

एसबीआई ने सीबीओ पदों बंपर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस अब 30 जून तक खुला रहेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SBI Recruitment 2025

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर है। इसमें नौकरी करने की इच्छा के साथ लाखों उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते हैं। एसबीआई ने उम्मीदवारों को राहत दी है। सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 30 जून 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 21 जून 2025 को बंद होने वाला था।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2964 है। जिसमें से 364 पद बैकलॉग के हैं। जनरल के लिए कुल 1066 पद खाली हैं। वही ईडब्ल्यूएस के लिए 260, ओबीसी के लिए 697, एसटी के लिए 190 और एससी के लिए 387 पद रिक्त हैं। आवेदन करने के लिए एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुल्क भुगतान की जरूरत नहीं पड़ेगी। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये है।

ऐसे होगा चयन (SBI Recruitment 2025)

उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय स्तर परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें तीन चरण शामिल होंगे। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का होगा, जो जुलाई/अगस्त में आयोजित किए जाएंगे। दूसरा चरण इंटरव्यू और तीसरा लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का होगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 48,480 रुपए वेतन मिलेगा।

परीक्षा का पैटर्न 

एसबीआई सीबीओ परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होती है। इसमें दो पेपर शामिल होते हैं। टेस्ट ए ऑब्जेक्टिव (2 घंटे) और टेस्ट-बी डिस्क्रिप्टिव (30 मिनट) होता है। टेस्ट-ए में इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, इकोनॉमी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। टेस्ट बी डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में लेटर राइटिंग और बैंकिंग से संबंधित 250 शब्द का निबंध लेखन शामिल होता है। यह कल 50 अंक का होता है

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी भी क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 30 अप्रैल 2025 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।

ये रहा नोटिफिकेशन  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews