SEBI Vacancy: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सेबी ने निकाली 97 पदों पर भर्ती, वेतन 89,000 तक, 13 अप्रैल से आवेदन शुरू

sebi vacancy 2024

SEBI Vacancy 2024: भारतीय प्रीतिभूति एवं विनियम बोर्ड (Security And Exchange Board Of India) ने ग्रेड “A” ऑफिसर पद पर भर्ती निकाली है। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, रिसर्च, लीगल, ऑफ़िशियल लैंग्वेज और जनरल स्ट्रीम में 97 रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू होगी। इस संबंध में मार्केट रेगुलेटर ने शॉर्ट नोटिस जारी किया है।

पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई। बैच्लर्स या मास्टर्स डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अधिकतम 89000 रुपये वेतन मिलेगा। साथ ही अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है ।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले सेबी के ऑफिशियल वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाएं।
  • यहां ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करें। एम्पलॉयमेंट हिस्ट्री, एजुकेशनल बैकग्राउंड समेत अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य माध्यम से करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews