SECL Recruitment 2024: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited Vacancy) ने ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1425 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 4 वर्ष की सनातन डिग्री और टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप के लिए तीन वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 13 फरवरी 2024 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग शाखा की डिग्री/डिप्लोमा पास होने के वरिष्ठता के आधार पर होगा। इसके अलावा दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल टेस्ट भी होगा। सिलेक्शन की लिस्ट मार्च 2024 के पहले सप्ताह में ऑफिशियल वेबसाइट secl.cil.in पर अपलोड कर दी जाएगी। ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए चयनित कैंडिडेट्स को 9000 रुपए प्रतिमाह और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 8000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
रिक्त पदों की संख्या
- ग्रेजुएट (माइनिंग इंजीनियरिंग)-200
- ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)-50
- ग्रेजुएट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)-50
- ग्रेजुएट (सिविल इंजीनियरिंग)-30
- ग्रेजुएट (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन)-20
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (माइनिंग इंजीनियरिंग एंड सर्वेइंग)-900
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)-50
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) -75
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस (सिविल इंजीनियरिंग) -50
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवार secl.cil.in पर जाकर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए। होम पेज पर दिए गए “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें। आवेदन पत्र को सही भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और फॉर्म को जमा करें
