
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने ग्रेड-सी पदों पर भर्ती (SECL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख के भीतर ऑनलाइन पोर्टल http://secl-cil.in/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जिसके लिए अंतिम तिथि 9 नवंबर 2025 तय की गई है। वैकेंसी से संबंधित अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह कैंडिडेट्स को दी जाती है। इसमें एप्लीकेशन प्रोसेस से लेकर सिलेक्शन प्रोसेस तक की जानकारी विस्तार में दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 543 है। जिसमें से एससी के लिए 118, एसटी के लिए 48, पीडब्ल्यूडी के लिए 21 और जनरल के लिए 326 पद खाली हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद इसे यूनिट एचआर ऑफिसर को 10 नवंबर से लेकर 15 नवंबर के बीच फॉरवर्ड किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों 21 नवंबर से लेकर 26 नवंबर के नंबर के बीच फाइनलाइज करेंगे। इसके बाद आवेदन को एजीएम को फॉरवर्ड किया जाएगा, जिसकी तारीख 27 नवंबर से लेकर 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
कौन भर सकता है?
यह भर्ती एसईसीएल में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों के लिए निकाली गई है। असिस्टेंट फॉरमैन इलेक्ट्रिकल ई एंड एस ग्रेड सी ट्रेनिंग पद के लिए उम्मीदवारों का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 वर्षीय डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले डिपार्टमेंटल कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट फॉरमैन इलेक्ट्रिकल ई एंड एस ग्रेड सी पद के लिए ऐसे डिप्लोमा या नॉन डिप्लोमा होल्डर जिनके पास माइंस में इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के तौर पर काम करने का सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट है, आवेदन कर सकते हैं। परमानेंट एम्पलॉय को भी फॉर्म भरने की अनुमति होगी।
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसका आयोजन ऑफलाइन मोड (OMR बेस्ड) होगा। जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 100 होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं होगा। मेंटल एबिलिटी, क्वांटिटी एबिलिटी लॉजिकल एंड रीजनिंग स्किल से संबंधित 20 प्रश्न शामिल होंगे। जनरल अवेयरनेस एंड सीआईएल और एसईसीएलनॉलेज से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं विषय से संबंधित 60 प्रश्न इसमें शामिल होंगे। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% और एसटी/एससी के लिए 30% निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा ।

