सरकारी नौकरी: SECL ने निकाली 1055 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें पात्रता 

एसईसीएल ने 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुछ दिनों में एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव होगा। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए एक नजर पात्रता और चयन प्रक्रिया पर डालें- 
SECL Recruitment 2026

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड में माइनिंग सिरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फॉरमैन पदों पर भर्ती (SECL Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होने वाली है। इस दिन सुबह 10:00 बजे के बाद एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://secl-cil.in/ पर जाकर 15 मई 2026 तक फॉर्म भर पाएंगे। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी विस्तार में उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1055 है। जिसमें से जनरल के लिए 470, एससी के लिए 201, एसटी के लिए 153, ईडब्ल्यूएस के लिए 105 और ओबीसी एनसीएल के लिए 179 पद खाली हैं। माइनिंग सिरदार के लिए 577, डिप्टी सर्वेयर के लिए 43 और असिस्टेंट फोरमैन के लिए 535 वैकेंसी है। जनरल ,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ एक्स सर्विसमैन से फीस पेमेंट से छूट दी गई है।

योग्यता और आयु सीमा

सभी पदों के लिए 10वीं पास समकक्ष या संबंधित क्षेत्र डिग्री या डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। माइनिंग सिरदार पद के लिए वैलिड माइनिंग सिरदार सर्टिफिकेट, गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य। डिप्टी सर्वेयर पद के लिए इसके अलावा मीनिंग या माइंस सर्वेयिंग  इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होल्डर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके एसएससी भी होना चाहिए। असिस्टेंट फॉरमैन पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या 3 वर्षीय कोई कोर्स करने वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।

8 अप्रैल 2026 तक निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और दूसरा दस्तावेज सत्यापन का होगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। प्रश्न पत्र दो सेक्शन में विभाजित होगा। सेक्शन ए में टेक्निकल नॉलेज से संबंधित 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सेक्शन-बी में जनरल अवेयरनेस/ एप्टीट्यूड से संबंधित 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। किसी भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 45, ओबीसी एनसीएल/ एक्स सर्विसमैन के लिए 40 और एससी/एसटी के लिए 35 तय किया गया है।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews