SIDBI Recruitment: नौकरी की तलाश होगी पूरी, यहाँ निकली है भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन 

SIDBI Recruitment: नौकरी की तलाश होगी पूरी, यहाँ निकली है भर्ती, जाने कैसे करें आवेदन 

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्मॉल इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया ( SIDBI Recruitment) ने हाल ही भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। डेवलपमेंट एग्ज़ेक्यटिव के पद कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती होगी। भारत के सभी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के स्कोर के आधार पर होगा। पंजाब, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में वैकेंसी है।

यह भी पढ़े… SSC 2022: स्थगित हुई ये भर्ती परीक्षा, 8 जुलाई को जारी होगा नया नोटिफिकेशन, इन पदों पर होनी है भर्ती

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने लिए उम्मीदवारों के पास पीजी की डिग्री डेवलपमेंट मैनेजमेंट/ रुरल डेवलपमेंट/ सोशल वर्क के क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट से होनी चाहिए। साथ ही 2 साल का अनुभव होना भी जरूरी होगा। हालांकि उम्र कोई सीमा तय नहीं की गई है।

यह भी पढ़े… 10 मिनिट में खाए 63 हॉटडॉग, इस शख्स ने 15वीं बार जीती प्रतियोगिता

आवेदन

आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 17 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पासपोर्ट साइज़ फोटो, दस्तावेज और  हस्ताक्षर की जरूरत होगी। उम्मीदवार ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews