SSC 2022: स्थगित हुई ये भर्ती परीक्षा, 8 जुलाई को जारी होगा नया नोटिफिकेशन, इन पदों पर होनी है भर्ती

SSC Recruitment 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)के उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट है। आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्सटेबल और ड्राइवर पदों ( Delhi Police Head Constable & Driver Recruitment 2022) के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। एसएससी ने इस संबंध में आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर सोमवार 4 जुलाई को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढे. MP News: CM Rise School पर नई अपडेट, 120 शिक्षकों की पदस्थापना निरस्त, ये निर्देश भी जारी

नई अधिसूचना (SSC Delhi Police Recruitment 2022) 8 जुलाई को जारी की जाएगी। इस संबंध में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC Bharti 2022) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है, वे कैंडिडेट्स जो इन पदों (Government Job) के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है,दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में कांस्टेबल (चालक)-पुरुष और दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) के लिए अधिसूचना 8 जुलाई, 2022 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार इन परीक्षाओं के नोटिस की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षाओं के नोटिस को पुनर्निर्धारित किया गया है और अब 08 जुलाई, 2022 को दोबारा से जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP: लाखों पेंशनरों के लिए अपडेट, हर महीने पेंशन में 1200 का नुकसान, जानें कब मिलेगा 31% DR Hike का लाभ?

नया नोटिस एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगी। उसी में जानकारी दी जाएगी कि ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस (online application process) कब और कैसे शुरू होगा। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष तथा हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब ये नोटिस 08 जुलाई को जारी की जाएगी।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

एसएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रशासनिक कारणों से निम्नलिखित परीक्षाओं को रीशेड्यूल किया गया है। इन परीक्षाओं के संबंध में 8 जुलाई 2022 को नोटिस प्रकाशित किया जाएगा।

  • दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष परीक्षा-2022
  • दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा-2022

https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/Important_Notice_04072022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews