सरकारी नौकरी: SMC ने निकाली 2,295 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल से आवेदन शुरू, अधिसूचना जारी

एसएमसी ने 2200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक जल्द एक्टिव होगा। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BEML recruitment 2026

सूरत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने मैकेनिकल इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, टाउन प्लानिंग ऑफीसर, फूड सेफ्टी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती (SMC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल रात 11:00 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.suratmunicipal.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए।  जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 2295 है। वैकेंसी को अलग-अलग पोस्ट और कैटेगरी के हिसाब से विभाजित किया गया है। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ओबीसी एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया एसएमसी द्वारा निर्धारित की जाएगी, जो विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग होगी। टेक्निकल और स्पेशलिस्ट पदों के लिए लिखित परीक्षा या प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट का आयोजन हो सकता है। इसके बाद टेस्ट इंटरव्यू और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। अंत में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और फाइनल अपॉइंटमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर नॉलेज के साथ-साथ गुजराती या हिंदी भाषा में प्रोफिशिएंसी भी होनी चाहिए। टाउन प्लैनिंग ऑफीसर पद पर बीई/बीटेक (सिविल)/एमटेक या एमई (सिविल)/बी.आर्क/एम.आर्क/ पीजी या पीजी डिप्लोमा (सिटी/ टाउन/रीजनल) योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।गुजराती/ हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

फूड सेफ्टी ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी एश्योरेंस में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा होल्डर भी फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा फूड/डेयरी/बायोटेक ऑयल/ प्रोसेसिंग डिसिप्लिन में बीई/बीटेक उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं। एक्स-रे टेक्नीशियन पद पर साइंस में बैचलर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से एक्स रे टेक्निशियन कोर्स करना भी जरूरी है। कंप्यूटर नॉलेज और हिंदी या गुजराती भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

इंजीनियर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, X-रे टेक्नीशियन इत्यादि टेक्निकल या स्पेशलिस्ट पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। प्लानिंग ऑफीसर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 45 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews