Railway Recruitment: साउथ ईस्टर्न रेलवे में निकली 1202 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन, जानें योग्यता, आयु सीमा और वेतन

साउथ ईस्टर्न रेलवे में 1200 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, डिप्लोमा और ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 12 जून है।
government jobs

Railway Recruitment 2024: साउथ ईस्टर्न रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रांस मैनेजर के पद पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 1202 है। जिसमें से असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 827 और ट्रांस मैनेजर के लिए 375 पर रिक्त हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन जनरल डिपार्मेंट कॉम्पिटेटिव एक्जाम जीडीसीई के आधार पर किया जाएगा। इसके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

योग्यता

लोको पायलट के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य है या 3 इंजीनियरिंग में 3 वर्ष की डिप्लोमा योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ट्रांस मैनेजर के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। रेलवे कर्मचारी जीडीसीई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक कर्मचारी को एक आवेदन पत्र भरने की अनुमति होगी। ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा पर मिलेगी।

वेतन

असिस्टेंट लोको पायलट को 7वें सीपीसी के लेवल 2 के तहत 5200– 20,200+जीपी 1900 वेतन प्रदान किया जाएगा। ट्रांस मैनेजर के लिए वेतन 5200–20,200 जीपी 2800 (7वें सीपीसी के लेवल 5) वेतन मिलेगा

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आरआरसी SER के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और “GDCE –2024 ONLINE/E–APPLICATION” पर क्लिक करें। अब “NEW REGISTRATION” पर क्लिक करें। नाम, कम्युनिटी, जन्मतिथि, एंप्लॉय आईडी आदि जानकरी दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। पोस्ट या कैटेगरी को चुनें। आवेदन पत्र को जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकल कर रख लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews