SSC CGL : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 27 अप्रैल से खुलेगी विंडो, कर सकेंगे पसंदीदा पद का चयन, जानें पूरी डिटेल्स

SSC Recruitment 2025

Staff Selection Commission : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एसएससी कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2022 (SSC CGL 2022) टियर 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है। एसएससी सीजीएल में पोस्ट प्रेफरेंस के लिए 27 अप्रैल गुरूवार से विंडो खुल जाएगी ।

यह विंडो 27 अप्रैल से लेकर 1 मई तक खुली रहेगी। उम्मीदवार ssc.nic.in पर पदों/विभागों के लिए विकल्प-सह-वरीयताएं जमा कर सकेंगे। जो कैंडिडेट्स अपनी पद वरीयता (post preference) अपनी पसंद के अनुसार चाहते हैं वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.inपर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

चुन सकते है पसंदीदा पद

जो उम्मीदवार टीयर- II परीक्षा में शामिल हुए थे, को सलाह दी जाती है कि वे ssc.nic पर उपलब्ध अपने संबंधित ‘कैंडिडेट लॉगइन’ के माध्यम से सीजीएलई -2022 के लिए पद (पदों)/विभागों के लिए अपनी विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करें। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि विकल्प-सह-वरीयताओं को केवल उपरोक्त अवधि के दौरान संशोधित किया जा सकता है और ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची/अंतिम चयन में शामिल करने पर विचार नहीं किया जाएगा।

दिसंबर मार्च में हुई थी परीक्षा

आपको बता दें कि कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2022 टियर 1 का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था। टियर 1 का परिणाम 9 फरवरी को घोषित किया गया था। इसके बाद आयोग ने 2 से 7 मार्च के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में टियर 2 परीक्षा आयोजित की थी।

ऐसे करें सबमिट

  1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर जाना होगा।
  2. अब अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
  3. अब अपने पसंदीदा पदों या विभागों का चयन करें।
  4. फिर विकल्प-सह-वरीयता प्रपत्र जमा करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें और सहेजें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews