SSC CGL 2025 : आने वाली है सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, जानें पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर घोषित की जाएगी। जिसे अभ्यर्थी अपने एसएससी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से देख पाएंगे।
SSC EXAM 2026

SSC CGL Answer Key 2025 : 14 अक्टूबर को कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल सीजीएल पुन: परीक्षा आयोजित की थी। आज 15 अक्तूबर बुधवार को टियर-1 की उत्तर कुंजी जारी होने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) की टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।।प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी समय अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। बता दे कि मुंबई के एक केंद्र पर 26 सितंबर को एक पाली की परीक्षा के दौरान आग लगने की घटना के चलते परीक्षा नहीं हो पाई थी जिसके चलते 14 अक्टूबर को पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी।

14000 से ज्यादा पदों पर होना है भर्ती

  • एसएससी द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल सीजीएल पुन: परीक्षा की आंसर की के साथ क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थी को प्रति प्रश्न 50 रुपए फीस भी जमा करनी होगी।आपत्तियां प्राप्त होने पर आयोग उनकी समीक्षा करेगा और अगर जरूरत होगी तो उत्तर कुंजी में सुधार करेगा। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार होता है।उम्मीदवारों को यह निर्धारित समय सीमा के भीतर ही करना होगा। किसी अन्य माध्यम जैसे पत्र, आवेदन, ईमेल आदि से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम में मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स 30%, OBC और EWS कैंडिडेट्स के लिए 25% निर्धारित है। अन्य श्रेणियों के लिए टियर 1 में सफल होने के लिए कम से कम 20 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है।
  • टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। टियर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थी आगे की चयन प्रक्रिया डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन आदि में शामिल होंगे।एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 14582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

SSC CGL 2025 : आंसर-की कैसे करें चेक

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “उत्तर कुंजी” अनुभाग पर क्लिक करें।
  • “संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2025 (टियर-I): अनंतिम उत्तर कुंजी अपलोड” ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना उपयोगकर्ता नाम (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड दर्ज करें।
  • परीक्षा का चयन करें – “संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025” और “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • आपकी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews