SSC CGL 2026: 12000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 1.42 लाख तक सैलरी, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

SSC CGL 2026: कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के तहत कुल 12,256 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए 22 जून 2026 तक का समय दिया गया है।
ssc

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 मई से जारी है और अंतिम तिथि 22 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत करीब 12,256 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तय तारीख तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। ​आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है। यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए आयोग द्वारा 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक ‘अप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो’ ओपन की जाएगी। बता दें कि SSC CGL परीक्षा के तहत मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में ग्रुप ‘बी’ (Group B) और ग्रुप ‘सी’ (Group C) पदों पर भर्ती की जाती है।

SSC CGL Recruitment Details 2026

कुल पद: 12,256

शैक्षणिक योग्यता : जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ कक्षा 12 में गणित में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी विषय होना जरूरी है। सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 पद के लिए स्नातक में अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित विषय होना आवश्यक है। रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ एक वर्ष का शोध अनुभव मांगा गया है। अन्य सभी पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री मान्य होगी।

आयु सीमा: ​आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और कुछ पदों के लिए 20 से 32 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ डेट 1 अगस्त 2026 रखी गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों (ओबीसी को 3 वर्ष तथा एससी/एसटी को 5 वर्ष) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। वहीं SC, ST, दिव्यांग, पात्र पूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा।

​चयन प्रक्रिया :चयन मुख्य रूप से दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा।

  • टियर-1 परीक्षा (Tier-I): यह परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसमें कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (200 अंक) पूछे जाते हैं, जिसके लिए 60 मिनट का समय मिलता है। इस परीक्षा में रीजनिंग, मैथ्स, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न आते हैं। ध्यान रहे कि इस साल से टियर-1 परीक्षा में प्रत्येक विषय (Section) के लिए 15 मिनट का अनुभागीय समय (Sectional Timer) लागू किया गया है।
  • ​टियर-2 परीक्षा (Tier-II): टियर-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए दिसंबर 2026 में टियर-2 परीक्षा आयोजित की जा सकती है। टियर-2 के अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी चरण के साथ उम्मीदवारों का डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (टाइपिंग) भी लिया जाएगा। अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों का संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 15 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद आवेदक आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-4 से लेवल-7 तक वेतन मिलेगा। वेतनमान 25,500 रुपये से शुरू होकर 1,42,400 रुपये तक जाएगा।

​किन विभाग और पदों पर होगी भर्ती?

  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS), विदेश मंत्रालय (MEA), और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)।
  • ​इंस्पेक्टर (Inspector): इनकम टैक्स विभाग (CBDT), सेंट्रल एक्साइज, प्रिवेंटिव ऑफिसर और एग्जामिनर (CBIC)।
  • ​सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector): सीबीआई (CBI) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)।
  • अन्य पद: असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर (ED), डिविजनल अकाउंटेंट, ऑडिटर, एकाउंटेंट, और टैक्स असिस्टेंट।

SSC CGL 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 21 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 जून 2026
  • आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो ओपन रहने की तारीख 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक
  • टियर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख अगस्त – सितम्बर 2026
  • टियर 2 कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख दिसंबर 2026

SSC CGL 2026 Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews