SSC CGL Recruitment: कई पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें आयु-पात्रता

ssc cpo result 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन बहुत जल्द कम्बाइन ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL Recruitment) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करने वाला है। 17 सितंबर 2022 को एसएससी सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अभी तक आवेदन की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। दिसंबर में परीक्षा आयोजित हो सकती है। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंटेंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इन्स्पेक्टर इनकम टैक्स, असिस्टेंट एन्फोर्स्मन्ट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट समेर कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

यह भी पढ़े… Alert: ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं तो हो जाएं सावधान, यह खतरनाक वायरस खाली कर देगा अपना अकाउंट, करें ये काम

योग्यता और आयु सीमा

भारत के किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नेपाल, भूटान और तिब्बत के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पास उम्मीदवार या स्नातक फाइनल के छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप C पद के लिए आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल है। वहीं ग्रुप बी पद के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल है और अधिकतम 30 साल है।

यह भी पढ़े… Flipkart ने खोला अपना पिटारा! Samsung के धांसू स्मार्टफोन्स पर मिल रही है 57% तक की छूट, जानें सबकुछ

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन 4 टायर में आयोजित हुई परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है। बहुत जल्द आवेदन की तारीख भी घोषित होने वाली है। आवेदन करने के लिए आपको फोटो और हस्ताक्षर की जरूरत होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि महिलाओं, एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

लिंक:- ssc.nic.in

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews