SSC Exams 2025: अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, एग्जाम कैलेंडर जारी, यहाँ करें चेक 

एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 जारी हो चुका है। सीजीएल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 22 अप्रैल को आएगा। आइए जानें कब कौन-सी भर्ती परीक्षा होगी?
ssc exam 2025

SSC Exams 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। वर्ष 2025-26 के लिए संभावित एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो चुका है। कैलेंडर के अनुसार उम्मीदवार अपने परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक आयोग द्वारा परीक्षा की तारीख निश्चित रूप से तय नहीं की गई है।

इस लिस्ट में सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन फेज-13, एसएससी सीजीएल टियर 1, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी एमटीएस, स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी, जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा शामिल है। नोटिस के मुताबिक एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन सितंबर से अक्टूबर के बीच किया जाएगा। नोटिफिकेशन 26 जून 2025 को जारी होगा। उम्मीदवार 25 जुलाई 2025 तक आवेदन कर पाएंगे।

एसएससी सीजीएल परीक्षा (SSC CGL 2025)

कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल परीक्षा का आयोजन कंबाइन ग्रेजुएट लेवल टायर 1 परीक्षा का आयोजन जून से लेकर जुलाई 2025 के बीच होगा नोटिफिकेशन 22 अप्रैल 2025 को जारी होगा वही आवेदन प्रक्रिया 21 में 2025 तक चलेगी पेपर 2 परीक्षा को लेकर आयोग ने कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है।

एसएससी सीएचएसएल, जेई और अन्य परीक्षाएं कब होगी? (SSC Exam Calendar 2025)

एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10 +2) लेवल परीक्षा का टियर- 1 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में जुलाई से अगस्त के बीच होगा। नोटिफिकेशन 27 मई 2025 को जारी होगा। आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2025 तक चलेगी। एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन 5 अगस्त 2025 को आएगा। 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। एग्जाम अक्टूबर-नवंबर 2025 में होगा। एसएससी सीएचटी का नोटिफिकेशन भी अगस्त में जारी होगा। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से 18 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews