उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, SSC GD PET/PST का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

एसएससी जीडी फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार www.crpfonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ssc exam

SSC GD PET/PST Admit Card 2024: सेंट्रल पुलिस रिजर्व फोर्स (सीआरपीएफ) ने एसएससी जीडी फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.crpfonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

फिजीकल टेस्ट का आयोजन 23 सितंबर को होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा का आयोजन होगा। एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को एग्जाम पीएसटी/पीईटी/डीवी/मेडिकल टेस्ट की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.crpfonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर SSC GD PET/PST Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर पता न होने पर आवेदक के नाम का पहला 4 अक्षर, पिता के नाम का पहला 4 अक्षर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • “Search” बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में इसकी हार्डकॉपी निकाल कर जरूर रख लें।

46 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस साल एसएससी जीडी परीक्षा के तहत कॉन्स्टेबल और राइफलमैन के 46,617 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये का वेतन प्रतिमाह मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews