SSC JE भर्ती परीक्षा पर बड़ी अपडेट, अहम नोटिस जारी, 14 जून तक जमा करें ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस

एसएससी जेई परीक्षा के लिए ऑप्शन-कम-वरीयता जमा करने की सुविधा शुरू हो चुकी है। संबंधित नोटिस कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों के लिए यह काम अनिवार्य होता है।  
ssc je exam

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 (SSC JE Exam) को लेकर कर्मचारी चयन आयोग ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसमें विकल्प-सह-वरीयता के लिए पोर्टल एक्टिव होने की जानकारी दी गई है। यह काम सभी उम्मीदवारों को परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले करना होगा। जो भी उम्मीदवार पेपर-2 में शामिल हुए हैं, उनके लिए यह काम अनिवार्य है। आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर लॉग इन के जरिए ऑप्शन-कम प्रेफरेंस जमा कर सकते हैं।

बता दें कि पेपर-1 का परिणाम 3 मार्च 2026 को किया गया था। चयनित उम्मीदवार को पेपर-2 में शामिल होने की अनुमति दी गई थी, जिसका आयोजन 7 अप्रैल 2026 से किया गया। अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले और उम्मीदवारों को पद और संगठनों के लिए लॉग करके “My Application” टैब में जाकर विकल्प-सह वरीयता जमा करनी होगी।

कब तक मिलेगी सुविधा?

विकल्प-सह -वरीयता जमा करने की सुविधा 10 जून 2026 से लेकर 14 जून तक मिलेगी। ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक कंफर्मेशन ईमेल भी भेजा जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में उम्मीदवार की पोस्ट या आर्गेनाइजेशन के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस का फिजिकल सबमिशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसमें बदलाव करने की अनुमति केवल निर्धारित समय के मिलेगी। इसलिए सबमिट बटन पर क्लिक करने से पोस्ट सुर संगठन को अच्छे से चेक जरूर कर लें।

इन बातों का जरूर रखें ख्याल 

यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस नहीं चुनता है, तो उसे कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट या फाइनल सिलेक्शन में शामिल भी नहीं किया जाएगा। PwBD उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे केवल उन्हीं पोस्ट के लिए वरीयता दे, जो उनकी विकलांगता के लिए उपयुक्त मानी गई है। यदि कोई ऐसी पोस्ट को चुनता है, जो उनकी विकलांगता के हिसाब से सही नहीं है। तो संबंधित ऑर्गेनाइजेशन उनकी उम्मीदवारी रद्द कर देगा। इसके अलावा संबंधित पोस्ट के लिए  फिजिकल और मिस्टर मेडिकल स्टैंडर्ड को पूरा भी करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews