SSC JE 2023: एसएससी ने 1324 पदों पर निकाली भर्ती, अधिसूचना जारी, 16 अगस्त तक करें आवेदन

ssc recruitment

SSC JE 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Comission) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के पद भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीद 16 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 1324 पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न संस्थानों और मंत्रालय में होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग ने ग्रेजुएशन डिग्री और कुछ चयनित पदों के लिए डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) की डिग्री होगा अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान किया जाएगा।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी जेई परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 9, 10 और 11 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजण देश के विभिन्न शहरों में होगा। एग्जाम ऑनलाइन मोड में होगा। अभ्यर्थियों का चयन दो पेपर में प्राप्त किए गए स्कोर के आधार पर होगा। पेपर 1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड (CBT Mode) होगा। वहीं दूसरा पेपर डिस्क्रिप्टिव टेस्ट का होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक सूचना एक बार जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews