SSC Recruitment : उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, यहां 1800 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 15 अगस्त से पहले करें Apply, जानें आयु-पात्रता

ssc recruitment

SSC Delhi police CAPF SI Bharti 2023 : कर्मचारी चयन आयोग  के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।आयोग ने सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 15 अगस्त है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है ।

नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 15 अगस्त है। वहीं आवेदन पत्र सुधार विंडो 16 से 17 अगस्त, 2023 तक खुली रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर 2023 के लिए निर्धारित है। हालांकि एग्जाम का विस्तृत शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में जारी किया जाएगा।

SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023 

कुल पद- 1876

पदों का विवरण

  1. एसआई दिल्ली पुलिस-पुरुष: 109 रिक्तियां
  2. एसआई दिल्ली पुलिस-महिला: 53
  3. सीएपीएफ में एसआई (जीडी): 1714

आयु सीमा- इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 1 अगस्त को 20-25 साल के बीच है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी। आयु सीमा में जुड़ी अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

योग्यता– इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष है। जो अभ्यर्थी स्नातक डिग्री या समकक्ष परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास कट ऑफ तिथि (15 अगस्त) या उससे पहले डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क– अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को आवेदन का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें।
  2. यहां होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन विंडों के माध्यम से लॉगिन क्रेडेन्शियल तैयार करें।
  4. लॉगिन करके दिल्ली पुलिस या सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर 2023 के लिए फॉर्म भरें।
  5. सबमिट किया गया फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews