कर्मचारी चयन आयोग ने यहां 4900 से ज्यादा पदों पर निकाली है भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 14 फरवरी से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

sarkari jobs

Jharkhand Staff Selection Commission : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।आयोग ने जेएसएससी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 (Police Constable Recruitment) के लिए 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू कर दी गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 फरवरी तक भर सकते हैं।

Jharkhand Staff Selection Commission

कुल पद– 4919

पदों का नाम – पुलिस कांस्टेबल

  • नियमित पद के लिए 3799 पद
  • बैकलाग के लिे 1120 पद

आयु सीमा – अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 18 साल से कम और 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ।भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता – इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास या इसके सामान उपाधि होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

चयन प्रक्रिया – इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा जाँच, लिखित परीक्षा परफॉर्मेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा। उम्मीदवारों की कम से कम लंबाई 160 सेमी, सीने की माप न्यूनतम 81 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लम्बाई 148 सेमी निर्धारित की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

आवेदन शुल्क : आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क अदा करना होगा, जबकि आवेदन करने वाले राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए वेबपेज पर रीडॉयरेक्ट किया जाएगा।
  • यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर अपनी बेसिक जानकारी दर्ज कर दें।
  • अब जनरेट हुए लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और झारखंड पुलिस कांस्टेबल 2024 आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रोसेस शुरू होने की तारीख: 15 जनवरी 2024
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान – 16 फरवरी तक
  • फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन का प्रिंट आउट – 18 फरवरी तक
  •  आवेदन करने की अंतिम तारीख: 14 फरवरी 2024
  • ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य त्रुटियों को संशोधन करने के लिए लिंक – 20 से 22 फरवरी तक

https://jssc.nic.in/sites/default/files/JHARKHAND%20CONSTABLE%20COMPETITIVE%20EXAMINATION%20BROCHURE-2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews