
SSC Selection Post Phase 13 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा 2025 24 जुलाई से आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।इन सभी तिथियों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को उनके आवेदन की पात्रता के अनुसार अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा देनी होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड जमा कर लिए जाएंगे, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त कॉपी साथ रखने की सलाह दी गई है।
परीक्षा डिटेल्स
- चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
- परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे जो 4 खंडों में समान रूप से विभाजित होंगे- सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा और मात्रात्मक योग्यता।
- यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
2400 से ज्यादा पदों पर होना है भर्ती
- इस परीक्षा के माध्यम से 2423 पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल (UR) के लिए 1,169 पद, EWS के लिए 231 पद OBC के लिए 561 पद, SC के लिए 314 पद और ST के लिए 148 पदों को भरा जाएगा।यह भर्ती केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘ख’ (अराजपत्रित) और ग्रुप ‘ग’ (गैर तकनीकी) पदों के लिए हो रही है।
- इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कैंटीन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, एमटीएस, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, फायरमैन, स्टोरकीपर, रिसर्च असिस्टेंट, क्लर्क, ऑपरेटर, चार्जमैन, फील्डमैन, टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, लाइब्रेरी क्लर्क सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
SSC भर्ती परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन
- परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय, परीक्षा के दौरान और अंत में अभ्यर्थियों की फोटो ली जाएगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
- परीक्षा केंद्रों पर वीडियो निगरानी और फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की व्यवस्था रहेगी।
- किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या नकल पर परीक्षा तत्काल रद्द कर दी जाएगी, और उम्मीदवार को भविष्य की SSC परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किताबें, पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित । केवल पानी की बोतल की अनुमति ।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी जैसे आधार कार्ड
- पासपोर्ट,वोटर ID,ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड
- एडमिट कार्ड की जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र (केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड या सरकारी संस्था द्वारा जारी) की मूल प्रति ।
- किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर न केवल उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
एग्जाम की तैयारियों के लिए ले सकते है मॉक टेस्ट की मदद
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दी है इससे उम्मीदवारों को एसएससी की परीक्षाओं में सहायता मिलेगी। मॉक टेस्ट को अभ्यास पत्र या वास्तविक परीक्षा का अनुकरण नहीं माना जाना चाहिए। उम्मीदवारों को वास्तविक परीक्षा से पहले CBT प्रक्रिया से सहज होने के लिए इस सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।मॉक टेस्ट में प्रश्न नमूना आधारित हैं और दोहराए जा सकते हैं और मॉक टेस्ट में प्रश्न वास्तविक परीक्षा सामग्री का संकेत नहीं देते हैं।
ऐसे कर सकते है एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admit Card बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको रीजन की वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा जहां आप लॉग इन डिटेल भरकर सबमिट कर दें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
General Guidance and Mock Test Details
https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/notice_18725.pdf
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

