SSC Recruitment 2023: स्टेनोग्राफर बनने का सुनहरा मौका, 1207 पदों पर निकली भर्ती, 23 अगस्त तक करें आवेदन

ssc recruitment

SSC Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड “C” और “D” भर्ती के लिए अधिसूचना जारी दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में स्टेनोग्राफर के पोस्ट पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है। 24 अगस्त को एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलेगा। आवेदन पत्र में सुधार का मौका 25 अगस्त तक मिलेगा।

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए निर्धारित आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। वहीं ग्रेड सी के न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान किया जाएगा।

अक्टूबर में होगी परीक्षा

कुल वैकेंसी की संख्या 1207 है। जिसमें 93 पद स्टेनोग्राफर सी के लिए रिक्त हैं। वहीं बाकी रिक्त पद स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को देश के विभिन्न शहरों में ऑनलाइन मोड में होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें, इसके रजिस्ट्रेशन नंबर और पसवॉर्ड की जरूरत पड़ेगी।
  • स्टेनोग्राफर पद के लिए “Apply” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब सारी जानकारी फॉर्म पर दर्ज करें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करण।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews