सुप्रीम कोर्ट में निकली 90 पदों पर भर्ती, मिलेगा 80,000 रुपये वेतन, 15 फरवरी तक करें आवेदन, जानें डीटेल

bank jobs 2024

Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम ऑफ इंडिया युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। लॉ क्लर्क/ रिसर्च एसोसिएट के 90 पदों पर पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

बार कॉउन्सिल द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून (Law) में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होने के बाद पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स के 5वें वर्ष या तीन वर्षीय लॉ कोर्स के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 2 फरवरी 2024 तक 20 वर्ष से लेकर 32 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 10 मार्च को परीक्षा का आयोजन होगा। नियुक्ति के बाद 80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाएं। “Recruitment” बटन पर क्लिक करें। अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। दिशा-निर्देश कोअच्छे से पढ़ें और आवेदन पत्र भरें। आवेदन पत्र सबमिट करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews