Teacher Recruitment 2022: शिक्षक पदों पर होगी बंपर भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहाँ जानें डीटेल

teacher recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शिक्षक पर पर नौकरी (Teacher Recruitment ) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा शिक्षक पात्रता (Harayana Teacher Eligibility) टेस्ट के नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा के आधार पर विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी शिक्षक पदों पर उम्मीदवारों कि भर्ती होगी।

यह भी पढ़े… RBI Recruitment: कई पदों पर निकली भर्ती, 8 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 12 और 13 नवंबर 2022 को होगा। वहीं ऐड्मिट कार्ड 2 नवंबर को जारी होंगे। B.Ed/B.El.Ed की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। HTET सर्टिफिकेट की वेलिडीटी 7 साल तक की होगी।

यह भी पढ़े… UPSC CAPF Result : जारी किया यूपीएससी ने CAPF 2022 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

योग्यता और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले HTET के ऑफिशियल वेबसाईट http://haryanatet.in पर जाएं।
  • फिर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्कैन किया हुआ इमेज और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के बाद भविष्य के प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews