Teacher Recruitment : युवाओं के लिए अच्छी खबर, शिक्षक भर्ती में बड़े बदलाव, MPTET उम्मीदवारों को मिलेगा लाभ

teacher news

MPTET Validity Lifetime : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में सरकार द्वारा बड़ा बदलाव किया गया है। जिसका लाभ लाखों शिक्षक उम्मीदवारों को होगा। दरअसल 2018 में क्वालीफाई उम्मीदवारों के लिए पात्रता अवधि आजीवन कर दी गई है। साथ ही आगे सभी शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल उम्मीदवार के लिए वैधता को आजीवन किया गया है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता लिमिट समाप्त

इसके साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता की लिमिट को भी समाप्त कर दिया गया है। परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार अब जीवन भर पात्र माने जाएंगे। ऐसे में नए नियम के तहत अब शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 और उसके बाद के क्वालीफाई उम्मीदवार की पात्रता आजीवन रहेगी और उन्हें प्राइमरी स्कूल में टीचिंग के लिए दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

इससे पहले पात्रता 3 साल के लिए वैध की गई थी। शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन होने के साथ ही अब लाखों अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा। हर साल सफल होने वाले उम्मीदवार शिक्षक नियुक्ति के लिए जीवन भर पात्र माने जाएंगे।

इस तरह होगी नियुक्ति

विभाग में रिक्तियों के आधार पर शिक्षक चयन परीक्षा की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। चयन परीक्षा के आधार पर नियुक्ति दी जा सकेगी। मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा एमपीपीईबी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से सरकारी स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है।

ईडब्ल्यूएस आरक्षण नियम

इसके अलावा ईडब्ल्यूएस आरक्षण नियम के तहत पात्रता परीक्षा में उम्मीदवारों के लिए क्वालिफिकेशन अंक 50% लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य विद्यालय शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्त और भर्ती नियमावली 2018 में संशोधन किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews