यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, 20 मई तक भरें फॉर्म, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एसओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
union bank of india recruitment 2025

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली (UBI Recruitment 2025) है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।  इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसमें पात्रता, वेतन और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 500 है। इसमें से असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट) के लिए 250 और असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के लिए 250 पद खाली हैं। जनरल के लिए 206, ईडब्ल्यूएस के लिए 50, ओबीसी के लिए 134, एसटी के लिए 36 और एससी के लिए 74 पद रिजर्व किए गए हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

अस्सिटेंट मैनेजर (क्रेडिट) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होने के साथ-साथ सीए/सीएमए/सीएस की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा फाइनेंस में एमबीए/ पीजीडीएम/पीजीडीबीएम योग्यता वाले उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ वर्किंग एक्सपीरियंस होना भी जरूरी है। असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी/5 वर्ष की एमटेक डिग्री होनी चाहिए। कम से कम एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, डिस्कशन इंटरव्यू और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन परीक्षा में कुल 225 अंक की होगी। इसके लिए 150 मिनट का समय मिलेगा।  नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 48480 रुपये से लेकर 85920 रुपये तक प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 177 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews