युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निकली 500 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर तक करें Apply 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 500 पदों पर भर्ती निकाली है। किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
bank jobs 2024

Union Bank Of India Recruitment 2024: पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 500 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 अगस्त 1996 और 1 अगस्त 2004 के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और पीडबल्यूबीडी कैंडीडेट्स 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।
  • जनरल/ओबीसी- 800 रुपये+18% जीएसटी (944 रुपये)
  • महिला/एससी/एसटी- 600 रुपये+18% जीएसटी (696 रुपये)
  • पीडबल्यूबीडी- 400 रुपये+18% जीएसटी (472 रुपये)

ऐसे करें आवेदन (Steps to aaply)

  • सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ और https://nats.education.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन आईडी और पासवर्ड क्रीऐट होगा।
  • एनएपीएस या एनटीएएस पोर्टल पर “Union Bank Of India” को ढूंढें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। फिर जन्मतिथि, अभिभावक का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। शुल्क का भुगतान करें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • जारी जानकारी चेक करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews