UP Home Guard Bharti 2025: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

यूपी में होमगार्ड के 40000 से ज्यादा पदों पर भर्ती चल रही है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक आ चुकी है। अगर आपने अप्लाई नहीं किया है तो तुरंत रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं।
UP Home Guard Bharti 2025

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं 10वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश की सभी जनपदों में होमगार्ड के 41424 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी अंतिम तिथि नजदीक आ गई है।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो आखिरी मौका अभी भी आपके पास है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in या upprpb.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। कल के बाद अप्लाई नहीं किया जा सकेगा।

केवल 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका इस जिले का निवासी होना जरूरी है। जहां से उन्होंने आवेदन किया है। इसके लिए दसवीं पास होना आवश्यक है।

कितनी है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। एसटी, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान की जाएगी। पंजीकरण स्टार्ट होने की तिथि से आयु की गणना की जाएगी।

इन्हें मिलेगा विशेष लाभ

इस भर्ती के दौरान जो लोग सीसी और भारत स्काउट गाइड से हैं उन्हें एक से तीन अंक तक का लाभ मिलने वाला है। आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र धारक को तीन अंक और चौपहिया ड्राइविंग लाइसेंस धारक को एक अतिरिक्त अंक दिया जाएगा।

कितना है शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपए फीस जमा करनी होगी। SC ST उम्मीदवारों के लिए फीस 300 रुपए रखी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

UP Home Guard Bharti 2025

कैसे भरें फॉर्म

  • यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले upprpb.in पर विजिट करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा और मांगी है जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब लॉग इन के माध्यम से आपको अन्य जानकारी यहां भरकर फॉर्म पूरा करना होगा।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
  • प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रखें ताकि भविष्य में काम आए।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews